अगले कुछ घंटों में आ सकता है इन जगहों पर तूफान, जद में यूपी-राजस्थान

0
1399

नई दिल्ली : तेज धूप और भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लोगों के लिए आगामी कुछ घंटों के दौरान मौसम कहीं राहत तो कहीं आफत बन सकता है। मौसम में संभावित बदलाव के चलते उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शुमार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में धूल भरी आंधी चल सकती है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्व अनुमान में दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिंद महासागर में हवा के कम दबाव और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी इलाके उठे तूफान की वजह से तेजी से वातावरण में बदलाव आएगा। इससे 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे न केवल आसपास के राज्यों, बल्कि उत्तर भारत भी प्रभावित होगा।इससे पश्चिम बंगाल के अलावा, असल, सिक्किम के साथ हिमाचल से निचले इलाके हवा की रफ्तार तेज होगी। इससेक साथ पश्चिम बंगाल सहित उत्तर पूर्व के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here