एम्स, कल्याणी में मनाया गया वन महोत्सव

0
799

कल्याणी (टुडे न्यूज़): एम्स, कल्याणी में बहुत ही उत्सुकता के साथ वन महोत्सव मनाया गया।कार्यकारी निदेशक प्रो. रामजी सिंह ने इस कार्य का उद्घाटन किया और संक्षेप में वन महोत्सव के बारे में कुछ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने दिमाग को एक और ऊपर स्केल में ले जाकर, यानी एक और कदम बढ़ाकर पौधारोपण अभियान में योगदान करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ वातावरण में रहे सके।
वन महोत्सव सप्ताह के हिस्से के रूप में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रो. रामजी सिंह ने स्वस्थ पर्यावरण के लिए वनीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। अभियान के तहत विभिन्न संकायों और सहायक कर्मचारियों ने एम्स कल्याणी परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय मलिक और प्रभारी संकाय (अकादमिक) प्रो. कल्याण गोस्वामी सहित कई अन्य संकाय के कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here