कोलकाता : भाजपा नेत्री व वकील नाजिया इलाही खान ने कर्नाटक के सांसद व रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली स्थित रेल भवन में मंत्री से भेंट कर उनके साथ रेलवे के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। नाजिया ने रेलवे कर्मचारियों की कई समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यानाकर्षित किया। बाद में भाजपा नेत्री ने बताया कि उन्होंने रेल राज्यमंत्री से कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है। मंत्री ने समस्याओं को गौर से सुना तथा उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया।