कोलकाता (टुडे न्यूज़): संगीत प्रेमी, धर्म परायण एवं श्रीराम चरित मानस के प्रेमी सुभाष दुबे (बाबा) को विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके लिए अहिरिटोला स्थित कान्यकुब्ज भवन में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। मौके पर धर्मभूषण समाजसेवी लक्ष्मीकांत तिवारी, शंकर बक्श सिंह, अनिल राय, दया शंकर मिश्र, हेमंत मिश्र, अजय तिवारी, देवेंद्र वाजपेई, अशोक शुक्ला, कुलदीप दीक्षित सहित अन्य लोगों ने स्व. सुभाष दुबे की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कलकत्ता कान्य कुब्ज सभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज, मारुति सेवा समिति, उत्तरप्रदेशीय देशावरी समाज, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा समिति, गायत्री सेवा समिति, कालिका देवी सेवा समिति की तरफ से संयुक्त रूप से यह श्रद्धांजलि सभा आयजित की गई। इस दौरान रवीन्द्र मिश्र, तरक नाथ दुबे, गुड्डू दुबे, राजेश दुबे, वीरेंद्र, अशोक जोशी, पंडित कपिल देव दुबे, विपुल सिंह सज्जन, अजय शुक्ला, मनोज शुक्ला, रमेश चतुर्वेदी, पारस नाथ पांडे, हरे राम महतो, राजकिशोर तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने स्व. सुभाष दुबे की महानता एवं सरलता पर प्रकाश डाला। मौके पर एक मिनट मौन पलित किया गया। बताया गया कि सुभाष दुबे ने 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।