वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे गुजरात के 1,958 निवासियों को लाया गया वापस

0
925

अहमदाबाद( टुडे न्यूज़ ): केंद्र सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत शुरू की गई विशेष उड़ानों से विदेशों में फंसे गुजरात के 1,900 से अधिक निवासियों को घर लाया गया है। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 12 से 27 मई के बीच, लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे हुए गुजरात के 1,958 लोगों को 11 देशों से वापस लाया गया है।गत 12 मई को, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से एक विशेष उड़ान में 135 गुजरातियों को वापस लाया गया था। इसके बाद अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा और फिलीपीन और कई अन्य देशों से लोगों को लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here