जैसे की हम सब जानते हैं, प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व स्थर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। योग दिवस को किस तरह से मनाया जाय और योग करने से क्या फायदे होते हैं, इस विषय पर नैहाटी के पार्षद गणेश दास से खास बात चीत हुई और उन्होंने कहा कि पुरे विश्व भर में इस दिन को मनाने की शुरुवात करने में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुत अहम् योगदान रहा है क्योंकि उन्होंने सर्वप्रथम इस उत्सव का शुरुवात 21 जून 2015 को किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में United Nation में जा योग के लाभ और इसकी महत्व को विश्व भर के लोगों को समझाया और आज पुरे विश्व भर में इस दिन को बहुत ही उत्साह और योग कर के मनाया जाता है। इस दिन योग करने के साथ-साथ लोग पुरे विश्व भर में अन्य कार्यक्रम जैसे ध्यान, योग के लिए लोगों को बढ़ावा देना, योग पर वाद विवाद प्रतियोगिताएं और लेखन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। जिससे यह पता चला है कि योग का महत्व मानव जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
योग हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि इससे कई प्रकार कि बिमारियों से छुटकारा मिलता है और स्वस्थ तंदरुस्त रहता है। योग न सिर्फ भारत विश्व के कोने-कोने में इस दिन को उत्सव के साथ मनाया जाने लगा है और योग को लोग अपनाने लगे हैं। इसकी शुरुवात भारत से हुई है परन्तु आज पूरा विश्व इसे अपना मानने लगा है। भारत के इस महान विरासत योग पर हम भारतीयों को गर्व होना चाहिए।










