एनडीआरएफ ने दिया प्रशिक्षितों को प्रमाणपत्र

0
705

कल्याणी : प्रशिक्षण के बाद नदिया जिले के एनडीआरएफ द्वारा 30 युवा, युवतियों को प्रमाण पत्र दिया गया। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को एनडीआरएफ के सेकंड बटालियन ने 1 सप्ताह व्यापी प्रशिक्षण शिविर में आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें आपदा आने से किन किन सावधानियों का ध्यान रखना होगा, उन विषयों के बारे में बताया गया। एनडीआरएफ की सेकंड बटालियन के कमांडेंट निशित उपाध्याय ने प्रशिक्षित लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर कमांडेंट नितिन उपाध्याय ने उन युवाओं से कहा कि आप आपदा के समय दर्शक की भूमिका नहीं अदा करें । आप लोग अब एनडीआरएफ फ्रेंड हैं। एक एनडीआरएफ के जवान की तरह ही साधारण लोगों की रक्षा करें और साधारण लोगों को आपातकाल के विषयों पर जागरूक करें। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट स्वयंवर सिंह, और अन्य अधिकारीगण उपस्थित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here